सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Navratri: Devotees flock to temples to worship Goddess Chandraghanta

नवरात्र: मां चंद्रघंटा की आराधना के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Devotees flock to temples to worship Goddess Chandraghanta
खुर्जा में श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर में माता के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। सं
विज्ञापन
बुलंदशहर/औरंगाबाद/अहार/गुलावठी/शिकारपुर/अनूपशहर/डिबाई/स्याना/सलेमपुर/ऊंचागांव/बीबीनगर/नरौरा/खानपुर। चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों में भक्त मां के दरबार में फरियाद लगाने पहुंच रहे हैं। घरों में जहां दुर्गा सप्तशती पाठ से भगवती की आराधना हो रही है। वहीं, दर्शन-पूजन का क्रम भी जारी है। शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की। इस दौरान जिले भर के मंदिरों में माता रानी के जयकारों के साथ घंटे घड़ियालों की गूंज रही।
Trending Videos

नगर के राज राजेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिरी, सीताराम मंदिर, काली मंदिर, नर्वदेश्वर धाम मंदिर, खाटू श्याम मंदिर और शिव शक्ति मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी। भक्त सुबह पांच बजे ही लाइन में लग गए थे। सुबह की आरती के बाद माता के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अहार स्थित अवंतिका देवी, नरौरा क्षेत्र के गांव बेलोन स्थित सर्व मंगला भवानी मंदिर के अलावा शिकारपुर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, ऊंचागांव, औरंगाबाद, स्याना, गुलावठी, बीबीनगर और डिबाई समेत सभी जगह माता रानी के जयकारों की गूंज रही। पं. कैलाश शर्मा ने बताया कि माता के माथे पर चमकते हुए चंद्रमा के कारण ही उनके तीसरे स्वरूप का नाम चंद्रघंटा पड़ा है। मां चंद्रघंटा शेरनी की सवारी करती हैं। माता का शरीर सोने के समान चमकता है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने वाले सदैव तेज को प्राप्त होते हैं। वहीं, दूसरी ओर जगह-जगह संकीर्तन और कीर्तन का दौर जारी रहा।
रविवार को माता के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की पूजा की जाती है, जिन्हें अपनी मुस्कान से ब्रह्मांड उत्पन्न करने वाली अष्टभुजा देवी माना जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर, माता को मालपुए का भोग लगाकर, गेंदे के फूल अर्पित कर, ॐ कूष्मांडायै नमः मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य, ऊर्जा और यश की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed