सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nine women lodged complaints with the State Women's Commission regarding domestic violence and disputes.

Bulandshahar News: नौ महिलाओं ने घरेलू हिंसा व विवाद को लेकर राज्य महिला आयोग से की शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Nine women lodged complaints with the State Women's Commission regarding domestic violence and disputes.
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई के दौरान पीड़ित की समस्या सुनती राज्य महिला आय
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बुधवार को जिले का भ्रमण किया। साथ ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में महिला कल्याण व बाल विकास संबंधी कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

वहीं, महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना की जानकारी ली गई। इसके अलावा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, पंचायत राज विभाग की ओर से महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने कहा कि कोई भी पात्र महिला और बच्चे शासन की ओर से संचालित योजनाओं से वंचित ना रहे। इसके बाद महिला जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान नौ महिलाओं ने घरेलू हिंसा व आपसी विवाद संबंधी शिकायती पत्र देकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद तहसील सदर सभागार में आयोजित जागरूकता चौपाल में प्रतिभाग कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों को अन्न प्राशन कराया गया। इसके बाद जागरूकता चौपाल में लगे शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय, महिला प्रकोष्ठ, महिला थाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी, महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed