फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nizampur murder case: Another accused sent to jail.

निजामपुर हत्याकांड: एक और आरोपी को भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Nizampur murder case: Another accused sent to jail.
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 12 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वहीं, एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी भी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात दनकौर रोड स्थित गांव निजामपुर में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गांव के ही अजब सिंह,सत्यपाल उर्फ सत्ते पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से अजब सिंह की मौत हो गई थी। सत्ते पक्ष के सोनू की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन अरविंद को पूछताछ के बाद जेल भे दिया गया। वहीं, घायल रतनवीर, सत्यपाल उर्फ सत्ते का अभी भी पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। पुलिस 12 नामजद आरोपियों को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की टीम दबिश दे रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed