फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Over 200 police personnel deployed for security of Dussehra fair in Khurja SP and CO conducted an inspection i

बुलंदशहर: खुर्जा में दशहरा मेला की सुरक्षा के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, एसपी देहात व सीओ ने लिया जाएजा

Sun, 18 Oct 2026 06:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Oct 2026 06:00 PM IST
सार

रामलीला मैदान में मंगलवार को होने वाले रावण दहन व दशहरा मेले के चलते चार थानों का पुलिस बल समेत 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रविवार को एसपी देहात अंतरिक्ष जैन व सीओ शोभित कुमार अत्री पहुंचे।

विज्ञापन
Over 200 police personnel deployed for security of Dussehra fair in Khurja SP and CO conducted an inspection i
एसपी देहात व सीओ ने लिया जाएगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला मैदान में मंगलवार को होने वाले रावण दहन व दशहरा मेले के चलते चार थानों का पुलिस बल समेत 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रविवार को एसपी देहात अंतरिक्ष जैन व सीओ शोभित कुमार अत्री पहुंचे। जहां पर एसपी देहात ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के लिए मेला परिसर का भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और लोगों की सुविधाओं पर विशेष दिशा निर्देश दिए। वहीं, कमेटी के जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने बताया कि खुर्जा रामलीला मेला में दशहरा के अवसर पर लगभग 35 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। ऐसे में दहन स्थल पर डबल बैरिकेडिंग की जाएगी।  

विज्ञापन


सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मेले के बाहर सात वाहन पार्किंग बनवाई गई हैं। टैना गौसपुर और जेवर अड्डा चौराहा तक बैरिकेडिंग लगाकर केवल दोपहिया चालक व पैदल आने वाले लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। शाम पांच बजे से पहले ही एनएच-34 पर अगवाल कट, शिकारपुर कट, कैलाश कट से नगर में प्रवेश बंद रहेगा। वहीं जेवर मार्ग पर खुर्जा जंक्शन से वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 
विज्ञापन


प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ड्रोन कैमरों से रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग की जाएगी। सुरक्षा के लिए चार थाना का पुलिस बल समेत 200 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है, जिसमें छह निरीक्षक, उप निरीक्षक, सिपाही और पीएसी जवान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed