{"_id":"69b6e65189cf5fc48f011a62","slug":"patients-suffering-from-cold-fever-vomiting-and-diarrhea-gathered-at-the-health-fair-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150268-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आरोग्य मेले में उमड़े सर्दी-बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आरोग्य मेले में उमड़े सर्दी-बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज
विज्ञापन
गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी पर आरोग्य मेले में किशोरी की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में बारिश के चलते मरीजों की संख्या कम रही। मेले में सर्दी-खांसी, उल्टी, बुखार, त्वचा रोग व सीने में दर्द समेत अन्य बीमारी के करीब तीन हजार मरीजों ने परामर्श लिया।
बीमारी के लक्षण होने पर मरीजों की ब्लड जांच करा दवा देकर घर भेज दिया गया।
नगर की बीसा काॅलोनी स्थित गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी पर दोपहर करीब एक बजे डॉ. प्रवीन चंद्रा मरीजों को परामर्श देते मिले। तीमारदार संजय ने बताया ने बताया कि बेटी को खांसी होने पर परामर्श लिया है।
फार्मासिस्ट सुधीर शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में करीब 134 मरीजों को परामर्श दिया गया। इसमें सर्वाधिक मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी व बुखार के रहे। वहीं, नगर के सरायधारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक मरीजों को परामर्श देते मिले।
इसके अलावा नगरीय शास्त्रीनगर, देवीपुरा समेत अन्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया। कुछ जगह अभी भी फार्मासिस्ट व सीएचओ द्वारा परामर्श व दवा का वितरण किया गया।
साथ ही लक्षण के आधार पर मरीजों की ब्लड जांच व दवा की सुविधा दी गई। वहीं, सीएमओ, एसीएमओ समेत अन्य स्वास्थ्य अफसरों ने आरोग्य मेले में दी जा रही सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया।
Trending Videos