सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Physics questions in NEET-UG proved tricky; 251 candidates were absent.

Bulandshahar News: नीट यूजी में भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया, 251 रहे अनुपस्थित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Physics questions in NEET-UG proved tricky; 251 candidates were absent.
राजकीय इंटर कॉलेज से नीट देकर वापस लौटते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
फोटो:

- एनसीईआरटी पर आधारित सवालों का रहा जोर, अभ्यर्थी बोले, पहले जैसा ही रहा पेपर
- आठ केंद्रों पर परीक्षा में पंजीकृत 3375 के सापेक्ष, 3124 ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। पेपर लीक होने की वजह से रविवार को नीट पुनर्परीक्षा आठ केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा देकर निकले अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पेपर पहले जैसा ही बताया। हालांकि भौतिक विज्ञान ने थोड़ा उलझाया लेकिन समय पर पेपर हो गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। साथ ही अधिकारी भी सजग दिखाई दिए।
परीक्षा के लिए 3375 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 3124 उपस्थित हुए। 251 परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी आधारित रहे। जीव विज्ञान का सेक्शन सबसे आसान रहा। हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा और अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह भाग स्कोरिंग रहा। रसायन विज्ञान का पेपर भी संतुलित रहा। अकार्बनिक और कार्बनिक रसायन पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फिजिकल केमिस्ट्री में कैलकुलेशन की गति चुनौतीपूर्ण रही। इसमें रिएक्शन और कैलकुलेशन में थोड़ी कठिनाई हुई। वहीं, भौतिक विज्ञान ने सबसे ज्यादा चुनौती पेश की। दूसरी परीक्षा के दौरान इस बार सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम दिखे। जांच के कई घेरे को पार करने के बाद छात्र जांच के कई घेरे के छात्राओं को परीक्षा देने के लिए बाद मिली परीक्षा कुर्सी मिल सकी। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गई थीं। गेट पर कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों के पहने स्मार्ट वॉच, कलावा, कानों से कुंडल और अन्य आभूषण भी उतरवा दिए। जूते-चप्पलों की भी सघन जांच की गई। धातु डिटेक्टर और मैनुअल दोनों तरह से तलाशी ली गई। एडमिट कार्ड और पहचानपत्र का मिलान किया गया। कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी गई, वहीं कक्ष निरीक्षक लगातार सक्रिय रहे। दूसरी ओर अधिकारी केंद्रों का जायजा लेते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। किसी भी केंद्र से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

---
बोले अभ्यर्थी...
इस बार पेपर में कुछ प्रश्न सीधे नहीं थे बल्कि उन्हें समझने के लिए गहराई से सोचने की जरूरत पड़ी। खासकर भौतिक विज्ञान में अधिक समय लग गया, जिसके कारण अंत में समय की कमी महसूस हुई। - अमीषा।
-
पेपर दोबारा हुआ वह ठीक है लेकिन तैयारी के लिए समय और मिलना चाहिए था। पेपर में भौतिक विज्ञान के कई प्रश्न ऐसे रहे, जिनको समझने और उनके उत्तर देने में काफी समय लगा। फिर भी समय पर पेपर हो गया। - जिशान।

-
इस बार दो बार पेपर देना पड़ा। इसके चलते समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या होगा। पेपर में जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान ने स्कोरिंग का मौका दिया, जबकि भौतिक विज्ञान ने थोड़ी परेशानी की। - जतिन।
-
इस बार दोबारा परीक्षा को लेकर यह लग रहा था कि पेपर कैसा होगा, लेकिन पेपर पहले जैसा ही रहा। इसे देखकर कुछ संतुष्टि मिली और पास होने के लिए सभी प्रश्नों के उत्तर देने का हरंभव प्रसाया किया है। - हर्ष।
---
परीक्षा छूटते ही बनी जाम की समस्या
बुलंदशहर। नीट पुनर्परीक्षा छूटते ही नगर में जाम की समस्या बन गई। जाम लगने से परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्रा और उनके साथ आए परिजनों के साथ राहगीरों को भी उठानी पड़ी। जाम की समस्या लल्ला बाबू रोड, डीएवी फ्लाईओवर और अस्पताल रोड पर बनी। इस प्रमुख मार्गों पर परीक्षा के लिए नगर में सात केंद्र बनाए गए। जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिस नदारद दिखी। इसके चलते वाहन चालकों और इसमें फंसे लोगों को आधा घंटे से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस के चलते वाहनों में बैठे और दोपहिया वाहन चालकों के पसीने छूट गए। यातायात निरीक्षक राजपाल तोमर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम न लगे। इसके लिए पहले से ही तैयारी की हुई थी। जाम खुलवाने में कर्मियों ने तत्परता दिखाई और जल्द से जल्द खुलवाने का प्रयास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed