सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Players won medals in Taekwondo competition

Bulandshahar News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Players won medals in Taekwondo competition
रैनेसा स्कूल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रेटर नोएडा स्थित जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल में 25 अप्रैल को ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता हुई। इसमें दिल्ली एनसीआर के अनेक स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रैनेसा स्कूल से छात्र आरव सिंघल, इप्शिता शर्मा, परिधि अग्रवाल व अनिका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
Trending Videos

छात्र युवराज कौशिक, पार्थ शर्मा, तेजस बेनीवाल, आर्जव, आराध्या शर्मा और अग्रिमा सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह नंदिका सिंह, महिमा शर्मा, मिशा चौधरी, रियांश अग्रवाल व अविका शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि जूनियर वर्ग में रैनेसा स्कूल ने शामिल हुए प्रतिभागी स्कूलों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही स्टेट चैंपियनशिप के लिए भी इनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा व प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर व मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed