सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police Bizarre Advice If Husband Refuses to Listen Break His Legs with a Stick

'पति के पैर तोड़ दो': पुलिस का अजीब मशविरा, ठेका सरकारी ये बंद नहीं होगा; घरवाला न माने तो लो एक्शन; Video

संवाद न्यूज एजेंसी, अहमदगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 15 Mar 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

 वीडियो में पुलिसकर्मी यह कहता सुना जा रहा है कि, अपने पति, बेटे और भाई को शराब पीने से रोको। अगर वे न मानें, तो उन पर लट्ठ बजाओ और टांग तोड़ दो। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मी ने महिलाओं को प्रदर्शन करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। 

Police Bizarre Advice If Husband Refuses to Listen Break His Legs with a Stick
महिलाओं को सलाह देता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। क्षेत्र के मोरजपुर गांव में शराब के ठेके को बंद कराने की मांग कर रही महिलाओं को शांत कराने पहुंचे एक डायल-112 के पुलिसकर्मी ने उन्हें ऐसी अनोखी सलाह दे डाली। 

Trending Videos

पति शराब पीता है तो उसकी टांग तोड़ दो
पुलिसकर्मी का वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह महिलाओं को सलाह दे रहे हैं कि अगर पति शराब पीता है तो उसकी टांग तोड़ दो, क्योंकि शराब ठेका सरकारी है इसे बंद नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देशी शराब के ठेके पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
शनिवार को मोरजपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि शराब की वजह से उनके पति मारपीट करते हैं और घर बर्बाद हो रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने महिलाओं को समझाने  का प्रयास किया। साथ ही कह कि शराब का ठेका सरकारी प्रोजेक्ट है, यह बंद नहीं होगा। दुकानदार ने फीस भरी है और उसके पास लाइसेंस है। 

पुलिस ने दी जेल भेजने की धमकी
पुलिसकर्मी ने महिलाओं को कानून हाथ में लेने की नसीहते दे डाली। वीडियो में पुलिसकर्मी यह कहता सुना जा रहा है कि, अपने पति, बेटे और भाई को शराब पीने से रोको। अगर वे न मानें, तो उन पर लट्ठ बजाओ और टांग तोड़ दो। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मी ने महिलाओं को प्रदर्शन करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। 

वायरल हुआ वीडियो
मामला तूल पकड़ते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस प्रकरण की जानकारी मिली है। हालांकि, कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कुछ हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed