{"_id":"6a8495f74fdd5c73050076e7","slug":"power-out-for-12-hours-amidst-sultry-heat-residents-inconvenienced-bulandshahr-news-c-133-1-bul1034-163050-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: उमस भरी गर्मी में 12 घंटे गुल रही बिजली, परेशान हुए निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: उमस भरी गर्मी में 12 घंटे गुल रही बिजली, परेशान हुए निवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा/बुलंदशहर। नगर के नरौरा विद्युत उपकेंद्र को पोषित करने वाली 33 केवी लाइन में सोमवार रात 11 बजे फॉल्ट हो गया। इसके चलते नरौरा नगर समेत 20 गांवों में करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पहले सोमवार दिन में भी फॉल्ट के कारण करीब चार घंटे बिजली गुल रही थी। ऐसे में करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामने करना पड़ा। उधर, बुलंदशहर नगर में घोषित शटडाउन नहीं लिया गया।
नरौरा नगर में सोमवार रात 11 बजे गई बिजली मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुचारू हो सकी। लगातार 12 घंटे बिजली नहीं आने से उमस भरी गर्मी में लोगों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी शिवम ने बताया कि रात में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद रात में कई घरों के इनवर्टर भी डाउन हो गए। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस के बीच रात गुजारनी पड़ी।
स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि बिजली नहीं आने से पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई। मंगलवार सुबह लोगों को दैनिक कार्यों के लिए पानी का इंतजाम करने में परेशानी हुई। एसडीओ अनिल कुमार भारद्वाज ने बताया कि सोमवार रात बारिश के दौरान लाइन में फॉल्ट हो गया था। लगातार बारिश होने के कारण फॉल्ट तलाशने में परेशानी हुई। फॉल्ट मिलने के बाद मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
उधर, बुलंदशहर नगर में भी दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। चांदपुर रोड क्षेत्र में दोपहर में करीब एक से दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, नगर में निर्धारित दो से 14 घंटे की घोषित बिजली कटौती नहीं हुई। एसडीओ नगर विकास गुप्ता ने बताया कि टीम के नहीं पहुंचने के कारण शटडाउन का प्लान स्थगित करना पड़ा। अब दोबारा दिन निर्धारित कर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।