{"_id":"69f23634ebb0e4f05e08c180","slug":"programme-for-filling-up-of-forms-for-the-second-semester-main-examination-of-graduation-has-been-released-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-153277-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के फार्म भरने का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के फार्म भरने का कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (होम साइंस) व बीएससी (सीएनडी) के छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित स्नातक द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रमों के फार्म भरने शुरू हो गए हैं। सीसीएसयू की ओर से परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत निर्धारित अंतिम तिथियों के बाद किसी भी छात्र या महाविद्यालय को परीक्षा फॉर्म भरने या सत्यापन कराने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
छात्रों को नए एनरोलमेंट नंबर का उपयोग करके समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। उन्होंने बताया कि सीसीएसयू की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देश के तहत बिना विलंब शुल्क फॉर्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई है। 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 मई है। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 मई है। परीक्षा फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन तिथि 14 मई तक रहेगा। इसके साथ ही नॉमिनल रोल (एनआर) सहित सभी फॉर्म विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है।
Trending Videos