{"_id":"69bd78b653c6bab7810079d5","slug":"rain-causes-power-outage-power-supply-disrupted-in-kakod-for-48-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150580-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश से बिजली गुल की बनी समस्या, ककोड़ में 48 घंटे से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश से बिजली गुल की बनी समस्या, ककोड़ में 48 घंटे से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/औरंगाबाद/ककोड़/चोला। जिले में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक बेमौसम बारिश से बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। तेज हवा के साथ बारिश होने से शहर समेत जिलेभर में बिजली गुल की समस्या बनी रही। कुछ जगह शुक्रवार शाम तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हुई तो उपभोक्ताओं को राहत मिली। वहीं, ककोड़ में 48 घंटे पूर्व से बिजली गुल की समस्या बनी हुई है।
बारिश होने से नगर समेत जिलेभर में बृहस्पतिवार रात से कई बिजलीघरों से आपूर्ति बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने के कारण हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। ककोड़ में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल की समस्या बहाल नहीं हो सकी। वहीं, औरंगाबाद समेत कई स्थानों पर बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार शाम तक बिजली गुल की समस्या बनी रही। बिजली न होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके इनवर्टर और मोबाइल फोन की बैटरियां डाउन हो गई।
वहीं, सुबह के समय पेयजल की समस्या बनी रही। अफसरों के अनुसार कहीं लाइनों में फाल्ट आया तो कहीं केबिल बक्से फटने और ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण आपूर्ति ठप रही। हालांकि, ऊर्जा निगम ने बारिश बंद होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग शुरू करा दी। बिजली कर्मी फाल्ट ढूंढकर उन्हें दुरुस्त करने में जुटे रहे। लाइनों की मरम्मत होने के बाद आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल हो गई।
--
कोट
बारिश के दौरान अक्सर किसी पेड़ की टहनी टूटकर विद्युत लाइन पर गिरने व इंसुलेटर फुंक जाने की आशंका अधिक रहती है। कुछ जगह लाइनों में फाल्ट की समस्या बनी रही। बारिश बंद होने पर सभी समस्याओं को दूर करवाने में कर्मी जुटे रहे। काफी जगह आपूर्ति बहाल हो चुकी है। संजीव कुमार, मुख्य अभियंता
Trending Videos