{"_id":"69baefa581c29dafba0e36a4","slug":"shikarpur-gangs-targeting-e-rickshaw-drivers-are-active-in-the-area-in-shikarpur-a-vicious-robber-drugged-an-e-rickshaw-driver-hired-from-jahangirabad-and-committed-the-robbery-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-150446-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटा, दो दिन बाद आया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटा, दो दिन बाद आया होश
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाने वाले गिरोह सक्रिय हैं। शिकारपुर में एक शातिर लुटेरे ने जहांगीराबाद से भाड़े पर लाए गए ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। चालक को दो दिन बाद अस्पताल में होश आया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद के मोहल्ला आहनग्रान निवासी पीड़ित चालक अशरफ ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है। 8 मार्च की सुबह करीब 10 बजे चांदौक दोराहे से एक व्यक्ति ने शिकारपुर अस्पताल से मरीजों को लाने के बहाने उसका रिक्शा बुक किया। शिकारपुर अस्पताल पहुंचने पर आरोपी ने चालक को 200 रुपये दिए और उसे बाजार से बिरयानी लाने को कहा। जब अशरफ बिरयानी लेकर लौटा, तो आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के महज 15-20 मिनट बाद ही अशरफ बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।
बेहोशी की हालत में किसी राहगीर ने अशरफ को अस्पताल में भर्ती कराया। 10 मार्च को जब उसे होश आया और उसने अपने ई-रिक्शा के बारे में पूछा, तो पता चला कि रिक्शा गायब है। लुटेरा चालक को बेहोशी की हालत में छोड़कर रिक्शा लेकर रफूचक्कर हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos