{"_id":"69b060e31576e3b405054799","slug":"son-leaves-old-mother-at-the-station-she-waits-hungry-and-thirsty-for-two-days-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-149941-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बूढ़ी मां को स्टेशन पर छोड़ गया बेटा, दो दिन तक भूखी-प्यासी करती रहीं इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बूढ़ी मां को स्टेशन पर छोड़ गया बेटा, दो दिन तक भूखी-प्यासी करती रहीं इंतजार
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन स्थित रेलवे स्टेशन पर बैठी लावारिस वृद्ध महिला। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन/ककोड़। मां मैं पैसे लेकर जल्द लौट आऊंगा, आप मेरा यहीं पर इंतजार करना। बेटे के इन शब्दों को सुनने के बाद 80 वर्षीय बीमार बूढ़ी मां वैर स्टेशन पर दो दिन तक भूखी-प्यासी इंतजार करती रहीं, लेकिन बेटा नहीं लौटा। उनकी हालात लगातार बिगड़ने लगी। उन्हें स्टेशन पर लावारिस हालत में देखकर आरपीएफ ने जहांगीराबाद वृद्धा आश्रम पहुंचाया।
आरपीएफ खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी नंदलाल मीणा ने बताया कि सोमवार को वैर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल नवनीत कुमार और रामेंद्र सिंह को प्लेटफॉर्म पर एक बुजुर्ग महिला बैठी हुई मिलीं। उनके पास केवल पानी की एक बोतल और थोड़ा-सा खाने का सामान रखा था। करीब 80 वर्ष की उम्र होने के कारण वह न ठीक से चल पा रही थीं और न ही स्पष्ट रूप से बोल पा रही थीं।
प्रारंभिक पूछताछ में वृद्धा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। स्टेशन कर्मचारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि यह वृद्धा पिछले दो दिन से स्टेशन पर लावारिस हालत में बैठी हुई हैं। मामले की सूचना तत्काल आरपीएफ थाना प्रभारी को दी गई। इसके बाद वृद्धा को खुर्जा जंक्शन चौकी लेकर पहुंचे और उन्हें भोजन-पानी दिया। बताया कि काफी प्रयास के बाद उन्होंने टूटी-फूटी आवाज में अपना नाम रूपवती बताया और कहा कि वह बदायूं जिले की रहने वाली हैं।
उन्होंने बताया कि उनका बेटा उन्हें रेलवे स्टेशन पर यह कहकर छोड़ गया था कि वह पैसे लेकर अभी लौटेगा, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आया। बुजुर्ग की यह पीड़ा सुनकर मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों की आंखें भी नम हो गईं।
नंदलाल मीणा ने हालात को देखते हुए तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया। इसके बाद मानवता के तहत कार्रवाई करते हुए महिला को जनपद के जहांगीराबाद में संचालित वृद्धाश्रम भेज दिया गया। वृद्धाश्रम में प्रदेश कोऑर्डिनेटर आकाश श्रीवास्तव को वृद्धा को सुपुर्द किया गया, जहां उनकी देखभाल और रहने-खाने की व्यवस्था की गई है। बताया कि वृद्धा रूपवती ने अपना पता बदायूं जिले में बरौली सराय बताया है। अब इस संबंध में जो भी कार्रवाई होगी वह एनजीओ स्तर से होगी।
Trending Videos