सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP raises questions only about temples, not mosques: Bhupendra Chaudhary

सपा मस्जिदों पर नहीं केवल मंदिरों पर उठाती है सवाल : भूपेंद्र चौधरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
SP raises questions only about temples, not mosques: Bhupendra Chaudhary
मलका पार्क में चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते  कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को काला आम चौराहे स्थित राजेबाबू पार्क में चार दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में समाजवादी सरकार ने सबसे ज्यादा अवरोध उत्पन्न किए। अब मंदिर के चंदे को लेकर हिसाब मांग रही है। वह मस्जिद के चंदे के बारे में कभी बात नहीं करती।


प्रदर्शनी 20 जून तक चलेगी। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री ने राम मंदिर निर्माण को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण में सबसे अधिक बाधाएं सपा सरकार के कार्यकाल में पैदा की गईं। निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां तक चलाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह के कहा कि महमूद गजनबी ने सोमनाथ का मंदिर लूटा था। वार्ता में राम मंदिर लूटने के सवाल पर कहा कि यह नकारात्मक लोग हैं। जनता इन सभी विषयों को समझ चुकी है। मोदी-योगी के प्रति सबका विश्वास है। राम मंदिर चंदा मामले में कथित गड़बड़ी के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
विज्ञापन


मंत्री ने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कृषक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के शिविर और टीबी स्टॉल का निरीक्षण कर टीबी उन्मूलन की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बताया कि योग दिवस पर गांव से लेकर शहर तक में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed