{"_id":"69f0dc3f8171f9b4af0c7bd1","slug":"station-house-officer-inspector-and-constable-punished-for-not-arresting-the-accused-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-153223-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर नपे थाना प्रभारी, दरोगा व सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर नपे थाना प्रभारी, दरोगा व सिपाही
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहमदगढ़। युवती को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने और अनमोल हत्याकांड की जांच में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने थाना अहमदगढ़ प्रभारी, दो दरोगा व एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है।
शिकारपुर निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी पुत्री का सालवानपुर निवासी आशीष कुमार के साथ एक वर्ष पहले शादी तय हुई थी। उनकी पुत्री आशीष से फोन पर बात करती रहती थी। गत शनिवार को आशीष उनकी पुत्री को अपने घर ले गया। जहां उसने शादी करने से इंकार करते हुए किसी अन्य लड़की के साथ शादी करने के लिए कहा।
आरोप है कि उनकी बेटी के विरोध करने पर आशीष कुमार, उसके भाई विवेक परिवार के अन्य लोगों ने मारपीट करते हुए बेटी की हत्या करने के इरादे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में उन्होंने बेटी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आशीष कुमार, विवेक, नीतू, झिलमिल, रजनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। इसके अलावा अहमदगढ़ के अनमोल हत्याकांड में की जांच में भी पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे थे। अनमोल 29 मार्च 2026 को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। तीन दिन बाद अनमोल का गांव के बाहर एक कुएं में शव मिला था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए अनमोल के दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिजनों का आरोप था कि गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने लापरवाही बरती।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने, अनमोल हत्याकांड की जांच में लापरवाही बरतने पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, एसआई मोहिसन अहमद, संजय कुमार और आरक्षी कुशल कुमार को निलंबित कर दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X