{"_id":"69f0dc535bcf9553b60b7768","slug":"storm-at-night-temperature-dropped-by-four-degrees-in-five-days-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-153234-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रात में आंधी, पांच दिन में चार डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रात में आंधी, पांच दिन में चार डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
मंगलवार शाम छाए हल्के बादल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/नरसेना/सलेमपुर। सोमवार रात को आई आंधी के बाद पिछले पांच दिन से जारी लू के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री कम हो गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस गिर गया। हालांकि मंगलवार को पूरा दिन लोग गर्मी चिलचिलाती धूप से परेशान रहे। शाम के समय हल्के बादल छा गए। वहीं, मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में आंधी व बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
अप्रैल माह में तापमान में उतार-चढ़ाव और कई बार मौसम में बदलाव हुआ। वहीं, पिछले पांच दिन से लगातार तापमान बढ़ा और इस बीच लू का सामना करना हो गया। इससे बचाव के तरीके भी काम नहीं आए। गर्म तेज हवाओं के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, रात में आंधी आने के बाद मंगलवार तापमान में गिरावट आई। पूरा दिन चिलचिलाती धूप का सामना हुआ। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 38 और न्यूनतम दो डिग्री कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम के समय हल्के बादल भी छाए लेकिन उमस बरकरार रही।
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अब आंधी संग बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसा मौसम आगामी कई दिन तक रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। ऐसे मौसम के बीच गर्मी से भी कुछ राहत मिलने की संभावना बन रही है। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान कम होकर 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया जा रहा है।