सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Student returning home after taking board exam dies after being hit by an unknown vehicle

UP: सिकंदराबाद में बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; परिवार में मातम

अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे एक 18 वर्षीय छात्र की गुलावठी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से छात्र के परिवार में कोहराम मचा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Student returning home after taking board exam dies after being hit by an unknown vehicle
सड़क हादसे में गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम गुलावठी रोड पर गांव मंडावरा के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


नगर की एसडीएम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय प्रवेश केशव नगर स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। उसका परीक्षा केंद्र गेसूपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में पड़ा था। बुधवार को द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा देकर प्रवेश बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गुलावठी रोड पर मंडावरा गांव के समीप पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहुलुहान हालत में छात्र को सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।

पांच बहन भाई में सबसे छोटा था प्रवेश
हादसे का शिकार हुआ 18 वर्षीय प्रवेश अपने परिवार की आंखों का तारा था। परिजनों ने सुबकते हुए बताया कि प्रवेश चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घर का सबसे अनुज होने के नाते वह न केवल सबका लाडला था, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदें भी उससे जुड़ी थीं। जिस उम्र में उसे अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुनने चाहिए थे, उस उम्र में एक अज्ञात वाहन की लापरवाही ने उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी। छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed