सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teacher dies during childbirth; was posted in Bahraich

Bulandshahar News: प्रसव के दौरान शिक्षिका की मौत, बहराइच में थी तैनात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies during childbirth; was posted in Bahraich
विज्ञापन
बुलंदशहर। बहराइच में शिक्षिका के पद पर तैनात नगर निवासी महिला की रविवार को ऑपरेशन से प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम को राजी हुए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया। जानकारी के अनुसार खानपुर क्षेत्र के गांव कनौना निवासी 38 वर्षीय रीना सिंह बहराइच जिले के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। वर्तमान में महिला अंबा कालोनी में पति सुखवीर सिंह संग रह रही हैं। गर्भवती होने पर परिजनों ने 19 जून को डीएम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रीना को भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह महिला ने ऑपरेशन से पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। रीना की एक आठ वर्षीय बेटी भी है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed