{"_id":"69c4164cebe6ea10530057f1","slug":"the-audience-danced-to-the-song-ram-aayenge-aayenge-angna-sajaungi-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150862-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राम आएंगे, आएंगे अंगना सजाऊंगी गाने पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राम आएंगे, आएंगे अंगना सजाऊंगी गाने पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
जिला प्रदर्शनी में भजन सुनाती गायिका स्वाति मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी मैदान के ओपन स्टेज मंच पर मंगलवार रात भजन संध्या में गायिका स्वाति मिश्रा ने प्रस्तुति दी। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी भजन सुनाकर सभी का दिल जीत लिया।
भजन संध्या का शुभारंभ खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, सीओ प्रखर पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की, ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की भजन सुना गायिका स्वाति मिश्रा ने शुरूआत की। इसके बाद प्रभु श्रीराम व माता सीता के स्वयंवर की कथा सुनाई।
राम को देखकर श्री जनक नंदनी बाग में खड़ी की खड़ी रह गई.., तुम उठो सिया शृंगार करो शिव धनुष राम ने तोड़ा है.., तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पे बलिहार राघव जी.., श्री वृंदावन प्यारो वृंदावन.., करके इशारो बुलाय गई रे, बुलाय गयी रे, बरसाने की छोरी.., मेरी चौखट पे चल के आज चारो धाम आये हैं.., मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे और अब हर घर में एक ही नाम एक ही नारा गूंजेगा भारत का बच्चा- बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा सुना कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान प्रमुख मंत्री संजय कुमार सिंह, प्रदर्शनी उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, प्रदर्शनी सदस्य मुकुल शर्मा, चंद्रभूषण मित्तल, प्रशांत जौहरी, प्रदर्शनी सहायक नीरज कंसल आदि मौजूद रहे।
--
कार्यक्रम के दौरान साउंड सिस्टम दिखा खराब
जिला प्रदर्शनी की शुरुआत से लेकर अभी तक लगातार सभी कार्यक्रमों में साउंड सिस्टम खराब नजर आया। मंगलवार रात भी कई बार माइक बंद हो जाने, आवाज साफ न निकलने पर कलाकार ने भी नाराजगी जताई। इसके बावजूद कई माइक कार्यक्रम संपन्न होने तक भी चालू नहीं हो सके। वहीं प्रमुख मंत्री व नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि साउंड ठेकेदार को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। नोटिस भी जारी हो चुका है। - संजय कुमार सिंह,
Trending Videos