सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The court imposed a fine of Rs 20,000 each on two pesticide manufacturing companies in Secunderabad.

Bulandshahar News: सिकंदराबाद की दो कीटनाशक निर्माता कंपनियों पर अदालत ने लगाया 20-20 हजार का अर्थदंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The court imposed a fine of Rs 20,000 each on two pesticide manufacturing companies in Secunderabad.
विज्ञापन
बुलंदशहर। दो कीटनाशक निर्माता कंपनियों पर अदालत ने 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। यह दोनों कंपनियां सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में संचालित हैं। इनके सैंपल लैब में फेल होने पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी की ओर से अदालत में वाद दायर किया गया था।
Trending Videos

जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों दो कीटनाशक कंपनियों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। जहां पर यह सैंपल अधोमानक पाए गए। इनकी लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत में संबंधित कंपनियों के खिलाफ वाद दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अदालत ने आश्विक फर्टिलाइजर एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड और रोलेक्स न्यू बॉयोटेक पर अर्थदंड लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी कई अन्य कंपनियों के सैंपल लैब में अधोमानक पाए गए। इनकी लैब से जांच रिपोर्ट मिलने पर उनके खिलाफ अदालत में वाद दायर कराया गया। इनकी अदालत में सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed