{"_id":"69f2358fd51ad45a910aa057","slug":"the-journey-on-shikarpur-bypass-will-soon-be-pleasant-there-will-be-relief-from-traffic-jams-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-153278-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शिकारपुर बाईपास का सफर जल्द होगा सुहाना, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शिकारपुर बाईपास का सफर जल्द होगा सुहाना, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर के मुख्य बाईपास से होकर गुजरने वाले लाखों लोगों को अब राहत मिलने वाली है। इसका चौड़ीकरण पूर्व में हो चुका है। अब काली नदी पर बन रहा पुल भी बनकर तैयार हो गया है। जिसे संचालित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इस कार्य पर करीब 58 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई।
शिकारपुर बाईपास पहले कम चौड़ा होने के कारण हर समय जाम की समस्या बनी रहती थी। इस मार्ग के चौड़ीकरण व काली नदी पर एक और पुल बनाने का निर्णय लिया गया था। शासन ने इस कार्य को पूरा करने के लिए 58 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। राशि जारी होने के बाद शिकारपुर बाईपास का चौड़ीकरण काफी समय पहले हो गया था। जबकि पुल का निर्माण कार्य जारी था, जो अब वह भी बनकर तैयार हो गया है।
पुल के दोनों ओर सड़क बनाने का काम रह गया है। अब बाईपास फोरलेन होने के बाद और काली नदी पर बने पुल का संचालन शुरू होने पर शिकारपुर, डिबाई के लोगों के साथ अनूपशहर और स्याना के लोगों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही जाम से भी निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल शर्मा का कहना है कि काली नदी पर बनकर तैयार हुए पुल का संचालन शुरू होने से एक ओर जहां सफर सुहाना होगा। वहीं, दूसरी ओर वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी।
Trending Videos