सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thousands of heads bowed in prostration before Allah

Bulandshahar News: अल्लाह की बारगाह में हजारों सिर सजदे में झुके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Thousands of heads bowed in prostration before Allah
अनूपशहर में ईद की नमाज अदा करते रोजेदार।
विज्ञापन
बुलंदशहर/औरंगाबाद/अहार/गुलावठी/शिकारपुर//डिबाई/स्याना/सलेमपुर/ऊंचागांव/बीबीनगर/नरौरा/खानपुर/जहांगीराबाद। माह-ए-रमजान के रोजे मुकम्मल होने पर शहर से लेकर देहात तक की तमाम मस्जिदों में सोमवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इसमें मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली के लिए एक साथ हजारों लोगों ने दुआएं मांगीं। ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलने और मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ।
Trending Videos

रमजान के पूरे महीने इबादत और रोजा रखने के बाद ईद को लेकर खास उत्साह नजर आया। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। अन्य समुदायों के लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं। बच्चों में ईदी को लेकर खास उत्साह दिखा। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के ईदगाह में शहर हाजी मोहम्मद उसामा ने ईद की नमाज अदा कराते हुए देश में अमन व शांति का पैगाम दिया। कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। यह त्योहार हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रमजान का पवित्र माह गरीबों की मदद करने और सभी को साथ लेकर चलने का संदेश देता है।
नगर की काली मस्जिद, जामा मस्जिद, बंद वाली मस्जिद और सागर खां वाली मस्जिद समेत सभी में नमाज अदा की गई। नमाज में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। नमाज के बाद रोजा रखने वालों ने जरूरतमंदों को जकात देकर मदद की। साथ ही कब्रिस्तानों पर जाकर फातिहा पढ़ा। घरों में महिलाओं ने भी नमाज अदा की।
डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह नगर पालिका की ओर से ईदगाह के पास लगाए गए कैंप में पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। नगर पालिका अनूपशहर अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दीं। इसी तरह नगर से लेकर देहात तक सभी जगह उत्साह व उल्लास के साथ ईद मनाई गई। जहांगीराबाद में शहर इमाम डा. सैय्यद अहमद कलीमुर्रहमान बुखारी ने नमाज अदा कराई। इस दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह व मुकेश पंडित, सुनील चरौरा, अंबरीश शर्मा और पालिका चेयरमैन किशनपाल लोधी आदि मौजूद रहे।
---
कांग्रेसियों ने नमाजियों पर बरसाए फूल
बुलंदशहर/अनूपशहर/बुगरासी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखी पहल करते हुए ईदगाह पर शिविर लगाकर शहरवासियों को ईद की बधाई दी और नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी ईदगाह पहुंचे। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला प्रशांत बाल्मीकि, नईम मंसूरी, मनीष चतुर्वेदी, आशु कुरैशी व मुनीर अकबर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी ओर अनूपशहर में कांग्रेस की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़ व उपाध्यक्ष और जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के साथ कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बुगरासी क्षेत्र में दी रोजग्रोव स्कूल, ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोर्म ने ईदगाह के बाहर बैनर लगा भाईचारे के संदेश दिया।

अनूपशहर में ईद की नमाज अदा करते रोजेदार।

अनूपशहर में ईद की नमाज अदा करते रोजेदार।

अनूपशहर में ईद की नमाज अदा करते रोजेदार।

अनूपशहर में ईद की नमाज अदा करते रोजेदार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed