फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tiranga Yatra taken out with great fanfare; the Tricolour fluttered proudly on motorcycles.

Bulandshahar News: धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, बाइकों पर शान से लहराया तिरंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out with great fanfare; the Tricolour fluttered proudly on motorcycles.
खानपुर क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
खानपुर। बाइकों पर लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने रविवार को परवाना मंडल का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवार युवा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए गांव-गांव पहुंचे। रविवार को निकली तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नेमपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

परवाना गांव से शुरू हुई यात्रा जाड़ौल, जाडौली, शेखुपुरा, पीरपुर समेत कई गांवों से होकर गुजरी। रास्ते में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगे को लहराया और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। यात्रा में बड़ी विधायक देवेंद्र लोधी, मंडल अध्यक्ष उधम सिंह, कुशल प्रधान, देवेंद्र प्रधान व सोनू लोधी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed