फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Waste disposal facility built at a cost of 2 crore could not be made operational even after three years.

Bulandshahar News: तीन साल बाद भी शुरू नहीं हो सका दो करोड़ की लागत से बना कूड़ा निस्तारण केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Waste disposal facility built at a cost of 2 crore could not be made operational even after three years.
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव अगौरा में बना कूड़ा निस्तारण केंद्र - संवाद
खुर्जा। नगर पालिका की ओर से तीन साल पहले दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया अगौरा कूड़ा निस्तारण केंद्र अभी तक चालू नहीं हो सका है। ऐसे में खुर्जा के मंदिर मार्ग, जीटी रोड व सिकंदराबाद मार्ग पर बने डंपिंग यार्ड में कूड़े का ढेर लग रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से वर्ष 2023 में दो करोड़ रुपये की लागत से अगौरा गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र तैयार किया गया था। इसमें सूखे व गीले कूड़े को अलग करने, कूड़े से खाद बनाने और सूखे अपशिष्ट को पुनर्चक्रण कार्य के लिए अलग करने की मशीन लगनी थी। बीते तीन सालों से यह कूड़ा निस्तारण केंद्र की इमारत केवल शोपीस बनी खड़ी है। इसमें अभी तक मशीन नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से हर साल केंद्र में मशीन लगाने के लिए टेंडर जारी किया जाता है लेकिन किसी न किसी कमी के चलते वह रद्द हो जाता है। इस कारण अभी तक मशीन का टेंडर भी जारी नहीं हुआ। ऐसे में नगर पालिका की ओर से पहले कॉलोनियों का कूड़ा इकट्ठा कर मंदिर मार्ग, सिकंदराबाद मार्ग, जीटी रोड स्थित पॉटरी सेंटर में बने डंपिंग यार्ड में डंप कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से कूड़ा एकत्र कर डंपर के माध्यम से जेवर मार्ग स्थित सारसौल गांव में बने डंपिंग केंद्र पर भेजा जाता है। कूड़ा सभी जगह इकट्ठा होता जा रहा है। खुर्जा निवासी आयुष ने बताया कि नगर में हर तरफ कूड़ा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। यहां पर कूड़े का ढेर लग रहा है। ऐसे में हर मार्ग पर बदबू की समस्या बनी रहती है।
जब इस संबंध में नगर पालिका से अधिकारियों जानकारी ली तो उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी जल्द निस्तारण केंद्र को शुरू होने का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासी पंकज सोलंकी का कहना है कि बरसात के मौसम में कूड़े में से बदबू ज्यादा उठती है। वहीं, बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हो रहे।

-----------

कोट :--
पिछले साल कूड़े निस्तारण केंद्र के लिए जो टेंडर जारी हुआ था। वह मानक के अनुरूप नहीं बना था। अब दोबारा टेंडर जारी किया जा रहा है। इसके बाद मशीन लगेंगी और केंद्र का संचालन शुरू होगा। - रोबिन कुमार, निरीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed