{"_id":"6a78b36744e58d496e0d44ce","slug":"vipul-from-bulandshahr-to-hoist-the-tricolour-atop-the-6111-meter-high-mount-yunam-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-162283-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 6,111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम पर तिरंगा फहराएंगे बुलंदशहर के विपुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 6,111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम पर तिरंगा फहराएंगे बुलंदशहर के विपुल
विज्ञापन
संयुक्त पर्वतारोहण दल में शामिल बुलंदशहर के युवा एथलीट विपुल के साथ अन्य पर्वतारोही। स्रोत: स्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को हिमाचल प्रदेश की 6,111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम की चोटी पर फहराने के अभियान में बुलंदशहर के युवा एथलीट विपुल निवासी गांव भोपुर जहांगीराबाद भी शामिल होंगे। विपुल का चयन पीडीए शिखर अभियान-2026 के संयुक्त पर्वतारोहण दल में हुआ है। एवरेस्ट विजेता सागर कसाना के नेतृत्व में दल 15 अगस्त को माउंट यूनाम के शिखर पर तिरंगा और पीडीए का परचम फहराएगा। विपुल के चयन से जिले के खेलप्रेमियों और युवाओं में उत्साह है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सात अगस्त को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से पीडीए शिखर अभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अभियान दल को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर पर्वतारोहियों को शुभकामनाएं दीं। अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के संदेश के साथ युवाओं को खेल, साहस और उपलब्धियों के लिए प्रेरित करना है। संयुक्त पर्वतारोहण दल में बुलंदशहर के विपुल के साथ हर्ष यादव गाजियाबाद और साहिल सहारनपुर का भी चयन हुआ है। विपुल 15 अगस्त को माउंट यूनाम की चोटी पर तिरंगा फहराने वाले दल का हिस्सा बनकर जिले का नाम रोशन करेंगे।
अभियान की तैयारियों में मास्टर धर्मेंद्र मुल्लानी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने अभियान से जुड़े युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए दल की सफलता की कामना की। पीडीए यानी खेलें, विकसित करें, हासिल करें का उद्देश्य खेल और खिलाड़ियों को सम्मान, बेहतर अवसर और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।