फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Traveling to Ujjain set to become easier; train halt at Dibai starts today.

Bulandshahar News: उज्जैन जाना होगा आसान, आज से डिबाई में ट्रेन का ठहराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Traveling to Ujjain set to become easier; train halt at Dibai starts today.
बुलंदशहर। उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को बुधवार से ट्रेन के माध्यम से जाने का मौका मिलने लगेगा। डिबाई रेलवे स्टेशन पर बुधवार से बरेली–इंदौर-बरेली एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को उज्जैन जाते समय और बृहस्पतिवार को वहां से वापस आते समय ठहराव लेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि बरेली से इंदौर के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस का 19 अगस्त से डिबाई में ठहराव दिया गया है। जो प्रत्येक बुधवार को बरेली से इंदौर जाते समय दोपहर 2.12 मिनट पर डिबाई में ठहराव लेगी और वापसी में बरेली की और जाते समय प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 11. 23 मिनट पर ठहराव लेगी। बरेली-इंदौर-बरेली एक्सप्रेस का डिबाई रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। ट्रेन के ठहराव से जिले के श्रद्धालुओं को उज्जैन जाने के लिए दिल्ली जाने से निजात मिलेगी। साथ हीबरेली-इंदौर के बीच अन्य रूट पर भी ट्रेन से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed