सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Triple murder case: Three accused arrested, police searching for the main accused

Bulandshahar News: 42 डिग्री सेल्सियस पर टिका पारा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया, दोपहर में पसरा सन्नाटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Triple murder case: Three accused arrested, police searching for the main accused
रविवार दोपहर के समय इस तरह रहा शनिदेव मंदिर मार्ग का हाल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी/अहार/सलेमपुर। मौसम के तेवर दिन पर दिन तल्ख होते जा रहे हैं। लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बेहाल है। सुबह के 11 बजते ही लू के थपेड़ों के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। तापमान 42 डिग्री पर टिका है। मौसम वैज्ञानिक जल्द राहत मिलने की संभावना जता रहे हैं।
Trending Videos

पिछले कई दिनों से तापमान में इजाफा शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों से चल रही लू और गर्मी होने के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। शाम पांच बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी का आलम यह है कि कूलर और एसी का सहारा लेने के बावजूद गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। बुगरासी निवासी अभिषेक अग्रवाल, सईद सैफी, कपिल कुमार आदि ने बताया कि धूप के साथ लू शरीर को झुलसा रही है। लोग लू से बचने के लिए नींबू पानी का भी सेवन कर रहे हैं। वहीं, मजदूर वर्ग और बाहर काम करने वाले लोगों की स्थिति और भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 19 फीसदी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु ने बताया कि इस समय लू से बचाव जरूरी है। वहीं, मौसम विभाग ने जल्द ही इस भीषण गर्मी से निजात मिलने की संभावना जताई है। मौसम के आंकड़े बन रहे हैं कि मंगलवार को बादल छाएंगे साथ ही आंधी के संग बारिश भी आ सकती है। ऐसा मौसम आगामी कई दिन तक रहेगा। ऐसे में तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को राहत मिल सकती है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
---
सड़कों पर पानी के छिड़काव की मांग
स्याना। भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़कों पर पानी का नियमित छिड़काव कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर जमा धूल और तपती सतह के कारण गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सभासद डॉ. संजय क्षोत्रिय ने बताया कि गर्मी के चलते बाजारों में ग्राहकों की संख्या में कमी आई है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर पानी का छिड़काव कराए तो वातावरण में ठंडक बनी रह सकती है और धूल से भी राहत मिलेगी। नगर पालिका ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि जल्द ही सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed