सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Triple murder case: Three accused arrested, police searching for the main accused

Bulandshahar News: तिहरा हत्याकांड<bha>--</bha> तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Triple murder case: Three accused arrested, police searching for the main accused
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आधी रात को ही मेरठ रेंज के डीआईजी और रविवार दोपहर को एडीजी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिले की पुलिस के साथ-साथ एसओजी और फॉरेंसिक टीमें सुराग तलाशने में जुटी हैं। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी और नरेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें दबिश दे रही हैं।
Trending Videos

वारदात की सूचना मिलते ही रात करीब 12 बजे सीओ खुर्जा शोभित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते खुर्जा नगर, खुर्जा देहात और चोला थाने की फोर्स ने इलाके को घेर लिया। रात करीब 12:30 बजे एसपी सिटी और एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गए। रात करीब डेढ़ बजे तीनों शवों को कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रात ढाई बजे डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी खुद खुर्जा पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस हत्याकांड के बाद जिले के 12 थानों की फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। खुर्जा से लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस तक पुलिस का पहरा है। मौके पर चार सीओ, पीएसी की टुकड़ियां और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर एसपी क्राइम नरेश कुमार ने खुद मोर्चा संभाला और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सुरक्षा की दृष्टि से अरनिया, ककोड़, सिकंदराबाद और शिकारपुर समेत कई थानों के प्रभारियों को भी खुर्जा में तैनात किया गया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी का कहना है कि पुलिस जांच सही दिशा में बढ़ रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एडीजी और डीआईजी के कड़े रुख के बाद पुलिस टीमें मुख्य आरोपी के बेहद करीब हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी मदद से केस को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed