सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Triple murder: Postmortem report reveals that all three youths died due to bullet injuries in the head.

ट्रिपल मर्डर : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, तीनों युवकों के सिर में गोली लगने से गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Triple murder: Postmortem report reveals that all three youths died due to bullet injuries in the head.
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्याकांड की रूह कंपा देने वाली हकीकत बयां की है। हमलावरों ने मनीष, अमरदीप और आकाश की हत्या बेरहमी से की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मनीष को कुल चार गोलियां लगी थीं। हमलावरों ने उसके सिर को निशाना बनाते हुए दो गोलियां सिर में उतारीं, जबकि एक गोली हाथ और एक जांघ पर लगी थी। इतना ही नहीं, मनीष की छाती पर लाठी-डंडों से प्रहार के निशान भी मिले हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, अमरदीप के शरीर से तीन गोलियां बरामद हुई हैं, जिनमें से दो उसके सिर में और एक छाती पर लगी थी। तीसरे मृतक आकाश की मौत का कारण भी सिर में लगी दो गोलियां बनीं। विशेषज्ञों का मानना है कि गोलियां बेहद करीब से मारी गई हैं, जिससे तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed