सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people, including a woman, arrested for kidnapping a mason with the intention of killing him

Bulandshahar News: हत्या के इरादे से राजमिस्त्री का अपहरण करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, arrested for kidnapping a mason with the intention of killing him
खुर्जा पुलिस की गिरफ्त में हत्या के इरादे से अपहरण करने वाला आरोपी सतेंद्र। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
खुर्जा। चंद्रलोक कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री सतीश की हत्या के इरादे से अपहरण करने वाले महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी सतीश को खोजने में जुटी है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos


सीओ शोभित कुमार ने बताया कि 11 मार्च को ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी सनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पिता सतीश को आरोपी बबलू कश्यप निवासी बाबा काॅलोनी गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ अपने साथ राजमिस्त्री का काम कराने के लिए ले गया था, लेकिन उसके पिता वापस नहीं लौटे। इस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम सतीश की तलाश में जुट गई। पीड़ित परिजनों का कहना था कि सतीश के पैतृक गांव मलकपुर, अनूपशहर में जमीनी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर सतीश परिवार के संग खुर्जा में रहने लगे थे। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जिसके लिए आरोपी पक्ष कई बार धमकी दे चुके थे। इसी बिंदू पर पुलिस टीम जांच कर रही थी।
पुलिस टीम ने रविवार को खुर्जा रोडवेज बस अड्डा से आरोपी सतेंद्र निवासी मलकपुर थाना अनूपशहर और उसकी साथी महिला श्वेता शर्मा अंबे कॉलोनी, थाना क्वार्सी, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सतीश और आरोपी सतेंद्र के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर आरोपी सतेंद्र ने अपनी परिचित आरोपी श्वेता शर्मा और जनपद अलीगढ़ निवासी आरोपी बबलू कश्यप के साथ मिलकर सतीश की हत्या कराने की साजिश की थी।
गिरफ्तार आरोपी सतेंद्र और फरार आरोपी बबलू कश्यप पूर्व में दोनों एक साथ जेल में रह चुके हैं, जहां दोनों की दोस्ती हुई थी। सतेंद्र के खिलाफ जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज, जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर और थाना खुर्जा नगर में चार मुकदमे दर्ज हैं। घटना में जिस कार का इस्तेमाल हुआ है, वह श्वेता शर्मा की है। सीओ ने बताया कि मामले में बबलू व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed