सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Unfit vehicles will not be allowed to ply in schools, campaign will start from April 1

Bulandshahar News: स्कूलों में नहीं चलेंगे अनफिट वाहन, एक अप्रैल से चलेगा अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Unfit vehicles will not be allowed to ply in schools, campaign will start from April 1
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में स्कूली वाहनों पर एक अप्रैल से सख्ती शुरू हो जाएगी। संभागीय परिवहन ने अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की कार्य योजना तैयार की है। इस दौरान बिना फिटनेस, परमिट, बीमा व मोटर वाहन अधिनियम के विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी।
Trending Videos

एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने एक से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए है। यदि किसी स्कूली वाहन की फिटनेस नहीं हुई है तो जल्द करवा लें। एक अप्रैल से बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना बीमा व मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली, 2019 के प्रावधानों के विरूद्ध संचालित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनफिट स्कूली वाहन व उसके मालिक/स्कूल प्रबंधन/प्रधानाचार्य के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए स्कूल प्रबंधन/प्रधानाचार्य/वाहन स्वामी स्वंय उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed