सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP ATS arrested two suspects linked to Pakistani terror network

रेकी, गुप्त नेटवर्क और हमले की तैयारी: UP ATS ने धरे दो दहशतगर्द, स्लीपर सेल तैयार कर रच रहे थे आतंकी साजिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Jun 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उमर और फैजान के रूप में हुई है। मोहम्मद उमर जुल्फिकार का पुत्र है, जबकि फैजान शमीमुद्दीन का पुत्र है। दोनों कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर के निवासी हैं। एटीएस को काफी समय से इनकी संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिल रही थी। तकनीकी निगरानी और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर टीम ने छापेमारी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

UP ATS arrested two suspects linked to Pakistani terror network
यूपी एटीएस ने पकड़े दो संदिग्ध आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में इनके पाकिस्तान स्थित आतंकी तंत्र से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। एटीएस ने दावा किया है कि ये आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुप्त आतंकी इकाई बना रहे थे। वे संवेदनशील स्थलों की रेकी कर आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे।



सीमा पार से मिल रहे थे निर्देश
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उमर और फैजान के रूप में हुई है। मोहम्मद उमर जुल्फिकार का पुत्र है, जबकि फैजान शमीमुद्दीन का पुत्र है। दोनों कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर के निवासी हैं। एटीएस को काफी समय से इनकी संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिल रही थी। तकनीकी निगरानी और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर टीम ने छापेमारी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों आरोपी पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े थे। वे उसके नियंत्रक आबिद जट्ट के संपर्क में भी थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन्हें सीमा पार से निर्देश मिल रहे थे। ये स्थानीय स्तर पर आतंकी तंत्र को मजबूत करने में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और आगे की जांच
एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। एटीएस यह जानने का प्रयास कर रही है कि वे किन-किन लोगों के संपर्क में थे। उन्हें पाकिस्तान से क्या-क्या निर्देश प्राप्त हो रहे थे। किसी बड़े हमले की तैयारी को लेकर भी उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

आतंकी तंत्र का खुलासा
जांच एजेंसियों के अनुसार, ये आरोपी पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी के तंत्र का हिस्सा थे। शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ये संदिग्ध पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुप्त आतंकी इकाई बनाने की फिराक में थे। उनका उद्देश्य महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी जुटाना था। इसके बाद वे आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

अभियान और गिरफ्तारियां
पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के आतंकी तंत्र के खिलाफ अभियान जारी है। इस अभियान के तहत अब तक कुल पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एटीएस ने इस तंत्र से जुड़े 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उमर और फैजान की गिरफ्तारी इसी अभियान का हिस्सा है। एटीएस इस तंत्र की जड़ों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed