सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board: Evaluation of answer sheets to begin today at five centres

यूपी बोर्ड: पांच केंद्रों पर आज से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of answer sheets to begin today at five centres
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से बोर्ड की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों से सभी मूल्यांकन केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करा दिया है।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा करीब 3.50 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कराने के लिए जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जो बुलंदशहर शहर, गुलावठी और खुर्जा में बनाए गए हैं। दो हजार से अधिक परीक्षक मूल्यांकन कार्य के लिए लगाए गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार मूल्यांकन कार्य जिले में कराया जाए। यदि किसी परीक्षक द्वारा मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरती जाती है या अंकों की गणना में बड़ी गलती पाई जाती है, तो संबंधित परीक्षक को डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में संपन्न होगी। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके। मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से कराने के लिए नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, खुर्जा के एसएमजेईसी व गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed