{"_id":"69dd2125c4faebbfde08ccba","slug":"uproar-over-fake-delivery-of-gas-cylinder-complainant-accused-of-indecency-and-assault-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-152087-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गैस सिलिंडर की फर्जी डिलीवरी पर बवाल, शिकायतकर्ता से अभद्रता और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गैस सिलिंडर की फर्जी डिलीवरी पर बवाल, शिकायतकर्ता से अभद्रता और मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खानपुर गैस एजेंसी पर आद्रता समेत अन्य तरह के आरोप लगाकर बयान दर्ज कराते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
खानपुर। नगर स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर की संदिग्ध डिलीवरी को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने एजेंसी कर्मचारियों और एक पुलिसकर्मी पर अभद्र व्यवहार, धमकी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी व थाना प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। लगातार शिकायत मिलने पर सोमवार शाम जांच को पहुंचे पूर्ति निरीक्षक काशिफ अली ने शिकायतकर्ताओं के लिखित बयान लिए हैं।
गांव तिमरपुर निवासी अधिवक्ता हितेश कुमार ने शिकायत में बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उनके परिवार के नाम पर गैस कनेक्शन पंजीकृत है। 12 अप्रैल को उनके मोबाइल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी पूरी होने का संदेश प्राप्त हुआ, जबकि उन्हें कोई सिलेंडर नहीं मिला। आरोप है जब वह गैस एजेंसी पर जानकारी लेने पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही ज्यादा पूछताछ करने पर कनेक्शन कैंसिल करने की चेतावनी दी। पीड़ित का आरोप है कि दोबारा जानकारी मांगने पर एजेंसी के लोगों और उपस्थित कांस्टेबल ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की।
सोमवार को भी जांच अधिकारी के समक्ष देवेंद्र निवासी लड़ाना ने 8 दिन किताब जमा होने के बाद भी गैस ना मिलने, शाहाना परवीन ने स्टाफ से अभद्रता करने व सुधा शर्मा ने केवाईसी का बहाना देकर एक माह से गैस सिलिंडर ना देने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, फर्जी डिलीवरी की जांच, संबंधित एजेंसी संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एजेंसी संचालक राधेश्याम का कहना है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं, दूसरी ओर रोजाना की तरह जिले भर की गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लाइन लगी रहीं। सिलिंडर नहीं मिलने पर अधिकतर उपभोक्ता मायूस लौटने को मजबूर हुए। उपभोक्ताओं ने समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि उन्हें लाइन में लगने से निजात मिल सके।
Trending Videos