{"_id":"6a3814c2e8dd8e52e60ef7ad","slug":"violent-clash-over-childrens-dispute-eight-injured-including-two-women-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-157833-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुलावठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बच्चों के विवाद को लेकर शनिवार की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट, पथराव में दोनों पक्षों के दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए।
सूचना पर सीओ पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच की। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, 13 लोगों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिसबल तैनात है।
बताया गया कि शनिवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडों से प्रहार करते हुए, पथराव कर दिया। वहीं, एक दूसरे पर फायरिंग भी की। पथराव, फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मारपीट में दोनों पक्षों से गफ्फार अहमद, शोहिल, साहिब, शाहरूख, मोहसीन, मोमीन समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सात लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मामले में एसआई अनुज कटियार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसआई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव हुसैनपुर में दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी, मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की गई । उन्होंने बताया कि गांव के बाहर उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी। जब वह गांव में पहुंचे तो दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार, तमंचे लेकर एक दूसरे के साथ गाली-गलौज व पथराव कर रहे थे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने भय के कारण अपने घरों के दरवाजे बंद कर रखे थे। मौेके पर जूते, चप्पल और पत्थर के टुकड़े पड़े थे। पुलिस के समझाने पर भी आरोपी शांत नहीं हुए। आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग गए। वहीं, बाद में पुलिस ने फायरिंग की घटना को मानवीय त्रुटि बताते हुए खंडन किया। मौके से पुलिस ने अरमान, सबीबी, आफाक, साहिल, शादान, मोहसीन,आरिफ को हिरासत में ले लिया।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
अरमान ,सबीब ,आफाक , साहिल, शादान ,मोहसीन ,आरिफ, सोहिल ,मोबीन, साहिब, शाहरूख ,गफ्फार, मोहसीन, हाजी निसार, अनस, समीर, भोला, शाकिर, शौकत, शाहिल, तहसीन, अब्बास, रिजवान, शाहिल, यासीन
सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि एसआई की तहरीर पर दोनों पक्षों के 25 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 13 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, अज्ञात आरोपियों के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पर फायरिंग मानवीय त्रुटि के कारण एफआईआर में दर्ज हो गया है।