{"_id":"6a317a7edc9929ef6301b6a1","slug":"woman-travelling-in-auto-rickshaw-killed-husband-injured-after-collision-with-pick-up-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत, पति घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित का भतीजा सौरभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर स्थित ककोड़ थाना क्षेत्र के चांगोली गांव मोड़ के पास मंगलवार शाम को तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो सवार महिला की मौत हो गई और चालक पति घायल हो गए। वहीं चालक मौके पर कंटेनर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
खुर्जा के समसपुर गांव निवासी सौरभ ने बताया कि चाची मंजू (35) नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करती हैं और चाचा सुरेश वहीं पर ऑटो चलाते हैं। मंगलवार को रोजाना की तरह दोनों लोग घर पर आ रहे थे। शाम को जब ऑटो ककोड़ थाना क्षेत्र के चांगोली गांव के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रही पिकअप ने ओवरटेक किया। ओवरटेक करते हुए पिकअप ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार उनकी चाची और चाचा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पति सुरेश को हायर सेंटर रेफर किया गया। आरोपी चालक पिकअप लेकर वहां से भाग गया। पुलिस ने सड़क से ऑटो को हटाया और यातायात सुचारू किया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के शव को पोस्टमार्टम पर भेज जांच शुरू कर दी गई है।