{"_id":"6a3abca30946417cc003a5c3","slug":"women-staged-a-protest-due-to-the-lack-of-water-supply-for-ten-days-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113161-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने से महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने से महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खुर्जा के नगर पालिका कार्यालय पर ईओ से पानी आपूर्ति की मांग करतीं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुर्जा। अहिरपाड़ा मोहल्ले में पिछले दस दिनों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इसके विरोध में मंगलवार को महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन किया। ईओ ने जल्द आपूर्ति चालू करने का आश्वासन दिया और महिलाओं को समझाकर मामला शांत किया।
अहिरपाड़ा मोहल्ला निवासी हेमा ने बताया कि उनके मोहल्ले में कई साल पुरानी पाइपलाइन है। जिसमें सुबह शाम नियमित रूप से पानी आता है। कमल बैंड वाली गली, चक्की वाली गली, पीपल वाली गली, भूतेश्वर मंदिर के पीछे समेत कई स्थानों पर पिछले दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
ऐसे में उनके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मोहल्ले में 95 प्रतिशत मकान ऐसे हैं जिनके यहां सबमर्सिबल नहीं है। ऐसे में लोगों को नगर पालिका के पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। पेयजल के लिए भी अब लोगों को दूर लगे हैंडपंप के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। महिला पिंकी ने बताया कि मोहल्ले में कई घरों में निर्माण कार्य भी चल रहा है जिससे और ज्यादा समस्या आ रही है।
विज्ञापन
इस दौरान मनीषा, वर्षा, मीरा, शीला, सुनील, ओमवती, पूजा, रेनू आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी अनवर हुसैन का कहना कि मोहल्ले में पानी सप्लाई के लगे पंप की मोटर खराब हो गई है। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा। इस दौरान मनीषा, वर्षा, मीरा, शीला, सुनील, ओमवती, पूजा, रेनू आदि मौजूद रहे।