सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young Woman Burned Alive Over Love Affair; Dies in Hospital

UP: जिंदगी की जंग हार गई कशिश, आठ दिन तोड़ा दम; प्रेमी के परिजनों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया था

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 02 May 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

25 अप्रैल को शिकारपुर नगर क्षेत्र निवासी कशिश को सूचना मिली थी कि उसके प्रेमी आशीष की सगाई कहीं और तय हो गई है। इसी बात का विरोध करने और शादी का दबाव बनाने के लिए वह प्रेमी के घर सलवानपुर पहुंची थी। 

Young Woman Burned Alive Over Love Affair; Dies in Hospital
जिंदगी की जंग हार गई कशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलवानपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवती को जिंदा जलाने के मामले में रविवार को दुखद मोड़ आ गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जीवन और मौत के बीच आठ दिनों तक संघर्ष करने के बाद कशिश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Trending Videos

25 अप्रैल को शिकारपुर नगर क्षेत्र निवासी कशिश को सूचना मिली थी कि उसके प्रेमी आशीष की सगाई कहीं और तय हो गई है। इसी बात का विरोध करने और शादी का दबाव बनाने के लिए वह प्रेमी के घर सलवानपुर पहुंची थी। आरोप है कि वहां प्रेमी और उसके परिजनों के साथ उसकी तीखी नोकझोंक हुई। आवेश में आकर प्रेमी के परिजनों ने कशिश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 112 नंबर पीआरवी और अहमदगढ़ पुलिस ने गंभीर हालत में झुलसी युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने युवती की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया था, जिसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ दिनों तक कशिश अस्पताल के बेड पर जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही, लेकिन शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के परिजनों ने तहरीर देकर बताया था कि करीब एक वर्ष पूर्व आशीष के साथ उसकी शादी तय हुई थी, दोनों की फोन पर भी बातचीत होती थीं।

पुलिस ने आशीष समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष, जिस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, अब शनिवार को आरोपी की नामजद बहन झिलमिल को भी हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, आठ दिन बीत जाने के बाद भी शेष आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने में ढिलाई बरत रही है। वहीं, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed