फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth commits suicide in Bulandshahr's Sikandrabad Kotwali area

बुलंदशहर: दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 07 Aug 2026 09:50 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेवटर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेवटर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 07 Aug 2026 09:50 AM IST
सार

मृतक रवि के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रवि को गांव के कुछ दबंगों द्वारा लगातार मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी मानसिक दबाव और पीड़ा के चलते रवि पूरी तरह टूट गया था और उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन
Youth commits suicide in Bulandshahr's Sikandrabad Kotwali area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुलंदशहर सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में एक युवक ने कथित तौर पर गांव के दबंगों द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों को पीछे छोड़कर जान दे दी है। इस घटना से परिवार में गहरा सदमा है और कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मृतक रवि के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रवि को गांव के कुछ दबंगों द्वारा लगातार मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी मानसिक दबाव और पीड़ा के चलते रवि पूरी तरह टूट गया था और उसने यह खौफनाक कदम उठाया। परिवार का कहना है कि रवि इस प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल गांव फरीदपुर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। परिजनों के बयानों के साथ-साथ अन्य स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वाकई रवि को किसी विशेष व्यक्ति या समूह द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed