सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   21 kg bell stolen from Kali Mata temple at chandauli

चोरों का दुस्साहस: चंदौली में काली माता मंदिर को बनाया निशाना, 21 किलो का घंटा चोरी; ग्रामीणों में आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 09 Mar 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में काली माता मंदिर से 21 किलो का घंटा चोरी हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 

21 kg bell stolen from Kali Mata temple at chandauli
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के सुरतापुर गांव स्थित काली माता मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर का घंटा चोरी कर लिया। मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है कि सुरतापुर गांव में चहनिया वाया धानापुर मुख्य मार्ग से सटा काली माता का मंदिर स्थित है। रविवार की रात चोरों ने मंदिर में लगी सिकड़ काटकर करीब 21 किलो का बड़ा घंटा चुरा लिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देख दंग रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत बलुआ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसी मंदिर से मां काली की नथिया और घंटा चोरी हो चुका है। उस घटना का अब तक खुलासा नहीं हो पाया था कि एक बार फिर चोरों ने मंदिर को निशाना बना लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed