{"_id":"69ae9a191c69db27780011c9","slug":"video-schooling-is-not-possible-in-the-dilapidated-anganwadi-centre-which-does-not-even-have-windows-or-doors-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं हो पा रही पढ़ाई, खिड़की-दरवाजे तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं हो पा रही पढ़ाई, खिड़की-दरवाजे तक नहीं
चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड के बरहन ग्राम पंचायत के शीतलपुर गांव में बना आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। भवन में खिड़की और दरवाजे तक नहीं लगे हैं, जिसके कारण यहां बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।
ग्रामीण कमेश यादव लालजी, सियाराम के अनुसार गांव में पहले तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते थे। इनमें से एक आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने भवन में संचालित है, जबकि दूसरा प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में चल रहा है। वहीं शीतलपुरा गांव में बना तीसरा आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर होने के कारण बंद हो गया है।
ग्रामीण शिला देवी ने बताया कि शीतलपुरा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता ने करीब दो माह पहले पद से इस्तीफा दे दिया। इसके चलते इस केंद्र से जुड़े बच्चों को मिलने वाला पोषाहार भी नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि एक केंद्र पर लगभग 45 और दूसरे केंद्र पर 34 बच्चों का पंजीकरण है, जबकि तीसरे आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों की पढ़ाई और पोषाहार की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।