{"_id":"69ae9a1371d7012b5c07f4e5","slug":"video-villagers-protested-against-the-railway-widening-project-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेलवे चौड़ीकरण का ग्रामीणों ने किया विरोध, सही पैमाइश की मांग के समर्थन में काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेलवे चौड़ीकरण का ग्रामीणों ने किया विरोध, सही पैमाइश की मांग के समर्थन में काम रुकवाया
चंदौली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय वाराणसी रेल रूट के चौड़ीकरण के लिए गलत भूमि पैमाइश की शिकायत करते हुए रविवार को जलीलपुर गांव के लोगों ने फिर से काम रुकवा दिया। ग्रामीणों चेताया कि बिना सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में भूमि की सही पैमाइश के काम नहीं होने देंगे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय से वाराणसी तक रेल रूट बढ़ाया जा रहा है। दो लाइन और अतिरिक्त बिछाई जा रही है। इसके लिए भूमि अतिक्रमण का काम शुरू हो चुका है। पिछले दिनों रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जलीलपुर, नई बस्ती लाइन पार क्षेत्र, चौरहट, नईबस्ती और रतनपुर गांव में मकानों पर लाल निशान लगा दिया। इससे ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने भूमि खरीद कर मकान का निर्माण कराया है। अब रेलवे इसे अपनी भूमि बताकर इसे अतिक्रमण बता रहा है। कहा कि गलत ढंग से भूमि की पैमाइश की जा रही है। यही नहीं काम भी शुरू करा दिया गया है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसपर रेलवे और राजस्व के अधिकारियों ने सोमवार को सक्षम अधिकारी के समक्ष फिर से पैमाइश का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ रेलवे की ओर से बुल्डोजर लाकर जमीनकी खुदाई शुरू कर दी है। चेताया कि ऐसा नहीं होन दिया जाएगा। सही पैमाइश के बाद ही काम होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।