{"_id":"69ae9aab3853282da30ca5f1","slug":"video-meritorious-students-enhanced-the-glory-of-the-school-and-were-honored-in-the-function-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेधावी छात्रों ने बढ़ाई विद्यालय की चमक, समारोह में हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेधावी छात्रों ने बढ़ाई विद्यालय की चमक, समारोह में हुए सम्मानित
चंदौली जिले के टांडाकला ग्राम सभा स्थित कंपोजिट विद्यालय (द्वितीय) के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता का परचम लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में सफल छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
इस प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यालय के तीन छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिनके विवरण निम्नलिखित हैं
अनुभव राज: अनुक्रमांक 4301115, रैंक-27 (प्राप्तांक 128/180)
प्रतीक: अनुक्रमांक 4302574, रैंक-30 (प्राप्तांक 125/180)
आराध्या: अनुक्रमांक 4301168, रैंक-44 (प्राप्तांक 111/180)
सम्मान समारोह के दौरान सोनबरसा ग्राम प्रधान राधिका देवी एवं प्रतिनिधि आनंद कुमार सोनकर ने बच्चों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को उपहार स्वरूप 'जियोमेट्री बॉक्स' भेंट किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।