फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A 37-courtroom court complex is rapidly taking shape.

Chandauli News: 37 कोर्ट रूम वाला न्यायालय तेजी से आकार ले रहा

Sun, 19 Jul 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A 37-courtroom court complex is rapidly taking shape.
चंदौली। वर्ष 1997 में वाराणसी से अलग होकर नया जिला बनने के करीब 28 वर्ष बाद चंदौली को अपना स्थायी और अत्याधुनिक जिला न्यायालय मिलने जा रहा है। जिले में लगभग 35 बीघा भूमि पर 286 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एकीकृत जिला न्यायालय परिसर का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है और इसे अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला 17 जनवरी 2026 को रखी गई थी। प्रस्तावित न्यायालय परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इसके बनने के बाद चंदौली की न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। वर्षों से अलग-अलग अस्थायी भवनों में संचालित हो रही अदालतों को एक ही परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे न्यायिक कार्यों में गति आएगी और वादकारियों, अधिवक्ताओं तथा न्यायिक अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

निर्माणाधीन एकीकृत न्यायालय परिसर नौ मंजिला होगा। इसमें 37 आधुनिक न्यायालय कक्ष बनाए जा रहे हैं, जहां विभिन्न न्यायालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चेंबर, प्रशासनिक भवन, रिकॉर्ड रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, कैंटीन, प्रतीक्षालय और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर को दिव्यांगजन के अनुकूल बनाया जा रहा है। भवन में लिफ्ट, रैंप, आधुनिक अग्निशमन प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल नेटवर्किंग और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed