फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water fails to reach the tail-ends of 175 canals in the 'Rice Bowl'; only 35% of transplanting completed.

Chandauli News: धान के कटोरे में 175 नहरों में टेल तक नहीं पहुंचा पानी, 35 फीसदी ही हो सकी रोपाई

Sun, 19 Jul 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Water fails to reach the tail-ends of 175 canals in the 'Rice Bowl'; only 35% of transplanting completed.
चहनियां क्षेत्र में सूखी खेत। संवाद - फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर। मौसम की बेरुखी के कारण अन्नदाता किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में अब तक सिर्फ 93.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई है जो पिछले साल 56.7 मिमी कम है। 2025 में अब तक 150 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन

कम बारिश की वजह से ही 197 नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पाया। इससे सिंचाई का संकट पैदा हुआ और सिर्फ 35 फीसदी खेतों में ही धान की रोपाई हो सकी। पिछले साल 15 जुलाई तक 80 फीसदी धान की रोपाई हो गई थी।
विज्ञापन

चंदौली को धान का कटोरा कहा जाता है। इस साल खरीफ सीजन में एक लाख 22 हेक्टेयर में फसलों की बोआई का लक्ष्य रखा गया है। इसमें एक लाख पांच हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है। जिले में 2.57 लाख किसान खेती करते हैं। पूर्वांचल में 15 जून को प्री मानसून और 21 जून से मानसून का आगमन माना जाता है लेकिन इस साल अब तक बेहद कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार किसान सिंचाई के लिए 372 नहरों पर आश्रित हैं। वर्तमान में 197 नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच सका है। बाकी नहर में भी पानी का बहाव कम है। इससे दिक्कत बढ़ी है।
खेतों में पड़ीं दरारें, किसान बेहाल : चहनिया। चहनिया क्षेत्र के खेतों में दरारें पड़ गई हैं । नर्सरी भी सूखने के कगार पर है। किसानों का कहना है कि 10 दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो पूरी मेहनत और पूंजी बेकार चली जाएगी। वहीं, बबुरी इलाके में खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। धीना क्षेत्र के बरहनी ब्लॉक के पूर्वी नरवन परगना में नारायणपुर पंप कैनाल से पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है। इससे खेत सूख गए हैं। किसान श्रवण कुमार राय, संदीप कुमार और पंकज ने बताया कि नारायणपुर पंप कैनाल से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।
पानी के लिए ओनावल के लोगों ने किया प्रदर्शन : सकलडीहा। नहर का पानी न छोड़े जाने से नाराज ओनावल गांव के किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि बारिश नहीं हो रही है। नहर का पानी भी नहीं मिल रहा है। धान की नर्सरी सूख रही है। सकलडीहा रजवाहा से सिंचाई होती है लेकिन टेल के आखिरी गांव ओनावल तक नहर में पानी नहीं पहुंच रहा।

इस सिलसिले में जूनियर इंजीनियर इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि नहरों को रोस्टर के हिसाब से चलाया जा रहा है। टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में चंद्रिका प्रसाद, राम अधार, पिंटू, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र, रामअवतार और राम लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed