{"_id":"6a5be54dc28a1e271802f6f7","slug":"six-teachers-absent-from-two-schools-beo-withholds-salaries-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151614-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो विद्यालयों में छह शिक्षक गैरहाजिर, बीईओ ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो विद्यालयों में छह शिक्षक गैरहाजिर, बीईओ ने रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। अभिभावकों की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी लाल मणिराम कनौजिया ने शनिवार को क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों में का निरीक्षण किया तो छह शिक्षक और शिक्षामित्र बिना सूचना के गैरहाजिर थे। इस पर उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी किया है।
प्राथमिक विद्यालय लेड़हा में सहायक अध्यापक वेद प्रकाश मिश्रा, शिक्षामित्र सुरेश कुमार और हृदयनाथ गौतम विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। वहीं प्राथमिक विद्यालय लौवारी खुर्द में सहायक अध्यापिका नीतू एवं शिक्षामित्र निशा केशरी और लक्ष्मण प्रसाद बिना सूचना के विद्यालय नहीं पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चे खेलते मिले। इससे नाराज अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को फोन कर शिकायत की।
इसके बाद बीईओ ने दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया तो शिक्षकों की अनुपस्थिति की पुष्टि हुई। खंड शिक्षा अधिकारी लाल मणिराम कनौजिया ने बताया कि गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है।