सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A short circuit caused a fire in the field, destroying 5 bighas of wheat crop.

Chandauli News: शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग, 5 बिस्वा गेहूं की फसल खाक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the field, destroying 5 bighas of wheat crop.
नौगढ़ में गेंहू की फसल की आग को बुझाते लोग। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के बैरगाढ़ गांव में रविवार की दोपहर में खेत के उपर से गुजरे तार में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और गेहूं के खेत में गिर गई। इससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे जहां 5 बिस्वा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। वहीं, चार बीघे का पुआल जल कर राख हो गया। बैरगाढ़ गांव में खेतों से उपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। रविवार की दोपहर में शार्ट सर्किट से श्रीनाथ यादव के खेत में चिंगारी गिरी। इस घटना में खेत में चार बीघे का पुआल रखा हुआ था। उसमें आग लग गई। आग की लपटे उठती देख आस पास के किसान दौडे और आग बुझाने लगे। हालांकि, हवा चलने के कारण पड़ोस के किसान हृदय नारायण यादव के खेत तक आग पहुंच गई और 5 बिस्वा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने सबमर्शिबल पंप चालू कर आग बुझाई। समय से आग बुझने के कारण अन्य खेतों तक आग नहीं पहुंची। इस संंबंध में विद्युत निगम जेई राजेश कुमार ने बताया कि तार पर चिड़िया बैठी थी और वह जल कर गिरी। इस वजह से खेत में आग लगी थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed