सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After six rounds of scrutiny, 6,260 candidates appeared for the police recruitment exam

Chandauli News: छह चरणों की जांच के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा में पहुंचे 6260 अभ्यर्थी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
After six rounds of scrutiny, 6,260 candidates appeared for the police recruitment exam
पीडीडीयू नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए लगी अभ्य​थियों की कतार। संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई गई। पहले दिन 8,256 अभ्यर्थियों में 6260 उपस्थित व 1996 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों पर सुबह आठ बजे के बाद अभ्यर्थियों को छह चरणों की सघन जांच के उपरांत प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान प्रवेश पत्रों का सत्यापन, बायोमेट्रिक मिलान तथा गहन तलाशी की प्रक्रिया अपनाई गई। पहली पाली में सभी 11 केंद्रों में 4128 अभ्यर्थियों में 3149 उपस्थित तथा 979 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 4128 अभ्यर्थियों में 3111 उपस्थित और 1017 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। वहीं, सचल दल और जॉइंट मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed