सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Information about self-employment given to youth

Chandauli News: युवाओं को स्वरोजगार की दी गई जानकारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Information about self-employment given to youth
विज्ञापन
चकिया। चंदौली उद्योग केंद्र की ओर से स्थानीय ब्लाक सभागार में आयोजित शिविर में युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी दी गई। युवाओं से शासन की इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। वाराणसी मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग मोहन शर्मा ने बताया कि योजना के तहत पात्र युवाओं को उद्योग, व्यापार अथवा सेवा क्षेत्र से संबंधित उद्यम स्थापित करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार अनुदान तथा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है, जिससे नए उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने में सहायता मिलती है। कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। इस योजना के माध्यम से युवा अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। इससे न केवल युवाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे हुए युवाओं को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। युवाओं को योजना के लाभों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed