सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Got the account of every penny of development written on the wall of the Panchayat Bhawan

Chandauli News: पंचायत भवन की दीवार पर लिखवा दिया विकास के पाई-पाई का हिसाब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Got the account of every penny of development written on the wall of the Panchayat Bhawan
धानापुर के प्रह्लादपुर पंचायत भवन पर लिखा गया विकास कार्यों का हिसाब। संवाद
विज्ञापन
धानापुर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रह्लादपुर पारदर्शिता, सुशासन और ग्रामीण विकास का एक उत्कृष्ट मॉडल बनकर उभरा है। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह उर्फ के नेतृत्व में पंचायत ने विकास कार्यों के साथ-साथ वित्तीय पारदर्शिता को भी प्राथमिकता दी है। इससे यह पंचायत क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना चुकी है। ग्राम प्रधान की ओर से वर्ष 2025-26 में केंद्रीय वित्त, पंद्रहवां वित्त, राज्य वित्त पंचम, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि सहित विभिन्न सरकारी मदों से प्राप्त विकास निधियों और उनके व्यय का पूरा विवरण पंचायत भवन की दीवारों पर सार्वजनिक रूप से अंकित कराया गया है। इस पहल से ग्रामीणों को पंचायत की आय-व्यय और विकास कार्यों की जानकारी सहजता से उपलब्ध हो रही है। करीब 2500 की आबादी, 1500 मतदाताओं और 315 परिवारों वाले प्रह्लादपुर ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पंचायत को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो बार जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा मॉडल यूथ ग्राम के रूप में भी पंचायत को दो बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। विकास कार्यों और नवाचारों के लिए पंचायत को जिला और केंद्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह की कार्यशैली अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
Trending Videos

उनकी सबसे बड़ी पहचान पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही है। पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा खर्च की गई धनराशि का संपूर्ण विवरण सार्वजनिक किए जाने से ग्रामीणों का विश्वास और मजबूत हुआ है। प्रधान आशुतोष सिंह ने बताया कि जनता के धन का उपयोग जनता के हित में होना चाहिए और इसकी जानकारी भी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। इसी सोच के तहत पंचायत के आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया गया है। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में हुए व्यापक विकास कार्यों ने गांव की तस्वीर बदल दी है और प्रह्लादपुर आज क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए एक आदर्श मॉडल बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed